फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   awearness

पुलिस ने सुरनकोट में स्कूली बच्चियों में पाठय समग्री वितरित की,कस्तूरबा गांधी विद्यालय को फ्रिज प्रदान किया

विज्ञापन
awearness
पुंछ। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्व के साथ सिविक एक्शन के अंतर्गत सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को सुरनकोट पुलिस ने क्षेत्र के जरूरतमंद स्कूली बच्चियों में पाठ्य समग्री वितरित की। साथ ही कस्बे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए फ्रिज भी प्रदान की। पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र के लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर एसडीपीओ तनवीर जिलानी की तरफ से सुरनकोट तहसील के सरकारी स्कूल मिडिल स्कूल गूंथल, हाई स्कूल दरा सांगला, मिडिल स्कूल डोडी में शिक्षा प्राप्त करने वाली गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बच्चियों में पाठ्य सामग्री वितरित की। इसके उपरांत पुलिस की तरफ से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गण्यमान्य नागरिकों नगरपालिका प्रधान मुमताज अहमद, उपप्रधान संजय केसर, डीडीसी सदस्य सोहेल मलिक के साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं एसएचओ ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीपीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के लिए फ्रिज प्रदान किया। स्कूल प्रशासन और वहां रह कर शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed