फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Army Engeniar Regemant Distroy Six Pakistani Live Shells

सेना की इंजीनियर रैजिमैंट ने ग्रामीण क्षेत्रों में पड़े छह जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शैल विस्फोट से निषक्रिय किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Army Engeniar Regemant Distroy Six Pakistani Live Shells
पुंछ।वीरवार सेना की इंजीनियर रैजिमैंट ने जिले के मेंढर सब डवीजन के बालाकोट और कृष्णा घाटी मेंग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों के पास पड़े हुए छह जिंदा मोर्टार शैलों को बारी बारी से विस्फोट कर निषक्रिया किया गया।जिसके बाद इन क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि इन शैलों से छेड़ छाड़ से उसमें विस्फोट होने से बड़ा हादसा आने की आशंका बनी हुई थी।लोगों ने इन शैलों को पहले से ही कांटीली झाड़ियों से ठक रखा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले के मेंढर सब डवीजन के बालाकोट में पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद रिहाईशी इलाकों में पड़े चार जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शैलों की जानकारी मिलने के बाद सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के अधिकारी और जवान क्षेत्र में पहुंचे और कड़े प्रयासों से बारी बारी से उन चारों मोर्टार शैलों को विस्फोट कर निषक्रिया किया।उसके उपरान्त सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवानों ने कृष्णा घाटी क्षेत्र में पहुंच कर वहां पड़े दो पाकिस्तानी जिंदा मोर्टार शैलों को भी विस्फोट से तबाह किया जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।गोरतलब हैकि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार की जाने वाली गोलाबारी में अकसर इस प्रकार कई पाकिस्तानी मोर्टार शैल फटते नहीं है और यहां वहां गांव के आस पास जिंदा पड़े रह जाते हैं।जिससे हर समय लोगों को अपने बाल बच्चों और माल मवेशियों की जान का खतरा बना रहता है क्योंकि कई बार जरा सी छेड़ छाड़ के बाद इस प्रकार के जिंदा मोर्टार शैलों में विस्फोट हो जाने से कई पशू एंव बच्चों के घायल होने अथवा मारे जाने की घटनाए पेश आती रही है।जिसे देखते हुए सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी थमने के बाद ऐसे जिंदा मोर्टारों को विस्फोट से निषक्रिया किए जाने का अभियान चलाया जाता है ताकि इन से लोगों को जान माल का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed