{"_id":"6206c47e07014a4edb21874f","slug":"agitaion-poonch-news-jmu2536508144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफलियाज के पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वास्थय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफलियाज के पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वास्थय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के बफलियाज के पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाक के लिए क्रिटिकल केयर एंबुलेंस प्रदान न किए जाने को लेकर रोष प्रकट करते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में ब्लाक को एंबुलेंस प्रदान नहीं की गई तो वह जाम और बाजार बंद कर हड़ताल शुरू कर देंगे।
दोपहर को बफलियाज ब्लाक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एकत्र हुए। उन्होंने सरपंच ताहिरा तबस्सुम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने पैत्रिक गांव फजलाबाद जो उपजिला अस्पताल से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। वहां 108 सेवा के अंतर्गत एंबुलेंस प्रदान की है। जबकि बफलियाज ब्लाक दूर दराज का क्षेत्र है और यहां सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, वहां एंबुलेंस नहीं दी है। जो हमारे क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। जिसे सहन नहीं करेंगे। क्योंकि फजलाबाद में सुरनकोट अस्पताल से चंद मिनट में एंबुलेंस पहुंच सकती है, जबकि बफलियाज ब्लाक के दूरदराज के मड़ा, कुलाली, चंडीमाड़ा, डोगरेयां एवं पोशाना तक सुरनकोट से एंबुलेंस पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में अगर बफलियाज में एंबुलेंस होगी, तो लोगों की जान बचाने में आसानी होगी। इसलिए दो दिन में फजलाबाद से एंबुलेंस बफलियाज में न भेजी गई तो हम लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।