{"_id":"6201677aeed1b75c275ac944","slug":"agitaion-poonch-news-jmu253377218","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा स्कूल खोलने की मांग को लेकर बच्चों के अभिभाकों ने जूलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा स्कूल खोलने की मांग को लेकर बच्चों के अभिभाकों ने जूलूस निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। कोरोना के कारण बंद पड़े सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों अभिभावक सड़कों पर उतरे और जुलूस निकाल कर स्कूल खोलने के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर के कार्यालय पर पहुंच कर स्कूलों को जल्दी खोलने और परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का ज्ञापन सौंपा। उनसे स्कूल खुलवाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
ताजीम अख्तर ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि मैंने कल ही उपराज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान अन्य विषयों के साथ ही स्कूलों को खोलने के बारे में भी बातचीत की। हमें आशा है कि जल्दी ही देश के अन्य भागों की तरह पूरे जम्मू-कश्मीर में स्कूल खोल दिए जाएंगे। बाकी मैं आप लोगों की परेशानियां समझती हूं कि स्कूल बंद होने से बच्चों के भविष्य पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। मैं आपका यह ज्ञापन उपराज्यपाल तक पहुंचाऊंगी।
सोमवार दोपहर नगर के कृष्णा चंद्र पार्क में सैकड़ों अभिभावक एकत्र हुए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। जहां से उन्होंने अजमल खान और शाहिदा बेगम की अगुवाई में स्कूल खोलने की मांग को लेकर जुलूस निकाला, जो विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ डीडीसी अध्यक्ष कार्यालय तक गया। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर जल्दी स्कूल खोलने के आदेश जारी न किए गए तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।