फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

सिख युवाओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,पंजाबी को जम्मू कश्मीर की सरकारी भाषा का दर्जा देने की मांग की

विज्ञापन
agitaion
पुंछ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सिख युवक। - फोटो : POONCH
पुंछ। नगर स्थित बस अड्डे के पास सोमवार को सिख युवाओं ने केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर में नई सरकारी भाषाएं नामांकित किए जाने के दौरान पंजाबी भाषा को उससे बाहर रखने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर सबका साथ-सबका विकास के नाम पर वोट लेने के बाद सिखों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इससे पहले कभी पंजाबी भाषा के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया है। जो वर्तमान में किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार विशेष कर प्रधानमंत्री से मांग की कि वह सिखों की धार्मिक भाषा जोकि सबकी प्रिय भाषा है उसको भी जम्मू कश्मीर की सरकारी भाषा का दर्जा दिया जाए। सोमवार को दोपहर को नगर स्थित बस अड्डे के पास दर्जनों की संख्या में सिख नौजवान सुखविंद्र सिंह, कमलजीत सिंह और तेजिंदर सिंह की अगुवाई में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर की सरकारी भाषा का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर खुविंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पचास वर्ष तक सिखों ने राज किया और यहां पर पंजाबी भाषा का तब से प्रचार प्रसार है। इसे सभी लोग बोलते पढ़ते हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि पंजाबी को सरकारी भाषा बनाने के साथ ही स्कूलों में कक्षा एक से इसमें पढ़ाई करवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed