फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ADGP and divisional commissioner visit

स्वतंत्रता दिवस एवं श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण संचालन हमारी प्राथमिकता: एडीजीपी

विज्ञापन
ADGP and divisional commissioner visit
तैयारियों का जायजा लेने पुंछ पहुंचे एडीजीपी मुकेश सिंह और मंडलायुक्त रमेश कुमार
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सद्भाव कायम रखने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। स्वतंत्रता दिवस एवं श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण संचालन हमारी प्राथमिकता है। यह कहना है एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह और मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार का, जो शुक्रवार को पुंछ दौरे पर नगर स्थित डाक बंगला में स्वतंत्रता दिवस और श्री बूढ़ा अमर नाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव कायम रखने का आग्रह किया।
दोपहर को एडीजीपी, मंडलायुक्त और राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल विशेष हेलिकॉप्टर से पुंछ पहुंचे। यहां उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी और एसएसपी विनय शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डाक बंगला पहुंच कर स्वतंत्रता दिवस समारोह और 17 अगस्त से शुरू होने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लिया। उपायुक्त और एसएसपी ने उन्हें जिले में सुरक्षा और अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद में एडीजीपी और मंडलायुक्त ने सिविल सोसायटी पुंछ, प्रमुख वकीलों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के सुचारू आयोजन और यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए लोगों ने सहयोग मांगा।
विज्ञापन

एडीजीपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्वक संचालन प्राथमिकता है। किसी भी उपद्रवी, राष्ट्र-विरोधी, असामाजिक तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा।बाद में यात्रा समिति के सदस्यों के साथ एक अलग बैठक हुई, जिसमें सेना और सीआरपीएफ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed