फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   action

एस डी एम सुरनकोट ने बाजार में ओचक जांच अभियान चलाया,कई दुकानदारों के काटे चालान,एक सूमों की सीज

विज्ञापन
action
पुंछ। एसडीएम सुरनकोट नईम उल निसा बट्टी ने नायब तहसीलदार, पुलिस और नगरपालिका अधिकारियों को साथ सुरनकोट बाजार में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों, बासी सब्जियां एवं गले सड़े फल बेचने वाले दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन

सड़क पर लगाई गई रेहड़ी, फड़ियां हटवाई, बाजार में सड़क पर खड़े वाहनों, ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों और अधिक किराया वसूल करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिक सवारियां बिठाए मिली एक टाटा सूमो को सीज कर थाने पहुंचाया। अभियान के दौरान एसडीएम ने कोरोना नियमों से खिलवाड़ कर बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट कर उनसे जुर्माना भी वसूला। जबकि व्यापार मंडल के प्रधान अजहर मनहास के माध्यम से सभी दुकानदारों को नियमों का पालन करने और कोराना से बचाव के उपायों को सख्ती से अपनाने के निर्देश दिए। अभियान के बारे में एसडीएम ने बताया कि काफी समय से बाजार में दुकानों पर गले सड़े फल एवं सब्जियां बेचे जाने, अतिक्रमण किए जाने, होटल एवं ढाबों पर गंदगी, टाटा सूमो चालकों द्वारा ओवर लोडिंग एवं अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए चालान काटे और एक टाटा सूमो सीज की। बिना मास्क घूम रहे लोगों के भी चालान काटे हैं। लोगों को कोविड एसओपी का ख्याल रखने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed