फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident,punch news

अनियंत्रित होकर खेतों में पलटा ट्रैक्टर, दो घायल

विज्ञापन
accident,punch news
पुंछ। जिले के मेंढर उपमंडल के गांव भेहरा में शनिवार को एक ट्रैक्टर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उप जिला अस्पताल मेंढर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सरफराज अहमद पुत्र जावेद अहमद और तोहसीफ अहमद पुत्र अब्दुल अजीज दोनों निवासी गांव भेहरा मेंढर के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह मेंढर उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती गांव भेहरा में एक ट्रैक्टर खेत में जाते वक्त पलट गया। गया। हादसे में घायल हुए दो युवकों को उपजिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर एक युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएससी राजोरी रैफर कर दिया है। दूसरे युवक को भी काफी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है, उसका उपजिला अस्पताल मेंढर में ही उपचार जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed