फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

सड़क किनारे खड़ी कार से टक्कराई बाई दो युवक घायल,एक हालत नाजुक जी एम सी जम्मू रैफर

विज्ञापन
accident
पुंछ के नाखांवाले चोराहे में बाईक हादसे में घायल युवक अस्पताल में उपचाराधिन - फोटो : POONCH
पुंछ। नाखां वाले चौराहे पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर मौजूद पुलिस जवानों और अन्य लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान एक युवक अब्बास अहमद (18) पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी मंडी की हालत नाजुक देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल आमिर (19) निवासी मंडी का अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सात बजे नगर के नाखां वाले चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी सैंट्रो कार से एक तेज रफ्तार बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और बाइक चालक के सिर और टांगों में गंभीर घाव हो गए, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल के चिकित्सक मंजीत सिंह का कहना है कि एक युवक कही हालत काफी गंभीर है। उसकी टांगों पर गहरे घाव हैं। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। टांगों की हड्डियां डिस्लोकेट हो गई हैं। जिन्हें कड़े प्रयास से लोकेट करने का हर संभव प्रयास किया है। सिर पर गंभीर चोट और अधिक खून बह जाने के कारण उसे उच्च उपचार के लिए जीएमसी जम्मू भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed