{"_id":"5ff4a4d78ebc3e33df42f469","slug":"accident-poonch-news-jmu2262695167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ नगर के बाहर चलती मारूती कार पर गिरा पेड़ तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ नगर के बाहर चलती मारूती कार पर गिरा पेड़ तीन लोग घायल
विज्ञापन
पुंछ नगर के बाहर कार पर गिरे पेड को हटा कर अंधर दबे कार सवारों को बचाने का प्रयास करते लोग
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पुलस्त नदी पर बने शेर ए कश्मीर पुल के पास मंगलवार को एक चलती मारुति कार पर एक पेड़ गिर गया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों और पुल की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने कड़े प्रयास से पेड़ काट कर बाहर निकाला। साथ ही उन्हें उपचार के लिए राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे पुंछ नगर के बाहर कनूईयां गांव की तरफ से पुंछ नगर आ रही एक मारुति 800 कार नंबर जेके 02 6240 जैसे ही शेर ए कश्मीर पुल के पास पहुंची तो बारिश के कारण एक पेड़ कार के ऊपर आ गिरा। इससे कार का आधे से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार तीन लोग कार में ही दब गए। पेड़ गिरने से हुई आवाज सुन कर आसपास के लोग, वहां से गुजर रहे वाहनों के चालक और पुलिस जवान दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे और कार में दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसे के शिकार कार सवार शौकत हुसैन निवासी गांव लसाना तहसील सुरनकोट ने बताया कि मैं मेरी पत्नी और मेरा भाई आशिक हुसैन कार से घर से पुंछ अस्पताल के लिए आ रहे थे। जैसे ही हम पुल के पास पहुंचे तो अचानक एक पेड़ गाड़ी पर गिर गया। हम तीनों गाड़ी में ही दब गए। इस बीच वहां बड़ी संख्या में लोग और पुलिस वाले जमा हो गए और कड़े प्रयास से पेड़ को काट कर हमें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल की डॉक्टर रुखसाना ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों लोग खतरे से बाहर हैं। कार चला रहे आशिक हुसैन के बाजू और पैर में फ्रैक्चर आया है। गौरतलब है कि गत वर्ष भी इसी स्थान पर ऐसा ही एक पेड़ कार पर गिरने से कार सवार घायल हो गया था।