फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

मंडी तैहसील में रीछ हमले में ग्रामीण घायल

विज्ञापन
accident
मंडी तहसील में रीछ हमले में घायल अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील के दूरदराज के गांव सेढ़ी खवाजा में सोमवार को रीछ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने कड़े प्रयास से रीछ से छुड़वा कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसकी पहचान नजाम दीन (42) पुत्र सांई मोहम्मद निवासी गांव सेढ़ी खवाजा तहसील मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार करीब दस बजे गांव सेढ़ी खवाजा निवासी नजाम दीन घर से किसी काम के लिए जैसे ही बाहर निकला तो बाहर मौजूद एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया। जिसे सुन कर आसपास मौजूूद लोग और उसके परिजन लाठी और पत्थरोें से रीछ पर हमला कर उसे वहां से भगाया और नजामदीन को उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां उसके सिर, छाती और पीठ पर साठ से सत्तर टांके लगाने पड़े। घायल के परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि उनके इलाके में आए दिन जंगली जानवर इसी तरह ग्रामीणों और मवेशियों पर हमले करते हैं। कई मवेशी मारे गए हैं और कई लोगों दिव्यांग हो गए हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग वाले कुछ नहीं करते हैं। वह कभी हमारी तरफ आते भी नहीं हैं। अगर गांव के लोग किसी जंगली जानवर को घायल कर दें तो पुलिस सहित कार्रवाई करने के लिए पहुंच जाते हैं, परंतु हम लोगों के घायल होने पर वह कभी नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed