फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Accident in poonch seven people injured fell down in gorge

Poonch Accident: पुंछ में बरात जा रही बोलेरो खाई में गिरी, सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 26 Nov 2023 12:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाल नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 12:50 PM IST
सार

पुंछ जिले की मंडी तहसील के सवजियां से सेकलू में बरात जा रही एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में गिर गया। इसमें सात लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Accident in poonch seven people injured fell down in gorge
पुंछ में हादसा - फोटो : मुनिष शर्मा

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बरात जा रही बोलेरो खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले की मंडी तहसील के सवजियां से सेकलू में बरात जा रही एक बोलेरो वाहन  हादसे का शिकार होकर खाई में गिर गया। इसमें सात लोग घायल हो गए हैं। मंडी में प्राथमिक उपचार के उपरांत सभी को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों के जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय पेश आया जब बोलेरो गाड़ी सावजियां पुल के पास से चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पुल पर चढ़ने के बजाए पुल के साथ करीब 200 फीट नीचे नदी किनारे खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  हादसे का पता चलते आसपास से बड़ी संख्या में लोग और पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायलों को वाहन से निकाल कर मंडी उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुंछ जिले की मंडी तहसील में 12 घंटों के भीतर यह दूसरा सड़क हादसा पेश आया है। इससे पहले कल देर रात को लोरन में एक टाटा मोबाइल गाड़ी खाई में गिरी थी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed