फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   aag

जिले के जंगलों में आग लगने की 95प्र्रतिशत घटनाएं जानबूझ कर दी जाती हैं अंजाम

विज्ञापन
aag
पुंछ जिले के सलोत्री और कृष्णा घाटी के जंगलों में लगी आग - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के कई क्षेत्रों के जंगलों में मंगलवार को भी भीषण आग लगी रही। इस पर काबू पाने एवं उसे बूझाने के लिए वन विभाग के जिला अधिकारी सुरेश मांडा, रेंज अधिकारी निसार हुसैन की देखरेख में कर्मचारी, दमकल कर्मी, सेना के जवान और कुछ ग्रामीण प्रयास करते रहे, लेकिन गर्मी और 20 दिनों से बारिश होने से खुश्क मौसम आग को तेजी से फैलाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

इससे करोड़ों की वन संपदा, हजारों जंगली जानवर, कीट पतंगे एवं पक्षी इस आग में जल कर राख हो रहे हैं। जिले में लगातार कई क्षेत्रों में जंगलों के बड़े भाग में आग लगने की घटनाएं पेश आने को लेकर जब संवाद न्यूज एजेंसी ने वन विभाग पुंछ के रेंज अधिकारी निसार हुसैन शाह से बात की तो उनका कहना था कि पुंछ में जंगलों में आग लगने की जो घटनाएं हो रही हैं, उनमें मात्र पांच प्रतिशत घटनाएं दुर्घटनावश होती हैं। जो आग की श्रेणी में आती हैं, जिले में 95 प्रतिशत आग की घटनाएं जानबूझ कर अंजाम दी जाती हैं। इनमें जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा घास की अच्छी फसल पाने के लिए आग लगाई जाती है। जो बेकाबू हो कर जंगलों के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेती है, जिससे जंगलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जानबूझ कर आग लगाने वालों का वन विभाग पता लगाकर कार्रवाई भी कर रहा है, और आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निसार हुसैन का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी दिन रात जंगलों की आग बुझाने के लिए काम कर रहे हैं, और उसमें हमारा साथ कई स्थानीय लोग भी दे रहे हैं, जिससे हम आग बुझा पर रहे हैं। क्योंकि जिले में बहुत कम जंगल ऐसे हैं, जहां तक सड़कें हैं, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जा सकती हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में हमें आग बुझाने के लिए पारंपरिक तरीकों का ही प्रयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed