फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   aag

फरनीचर की दुकान में बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
aag
पुंछ। पुलिस लाइन क्षेत्र में फर्नीचर की एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी गई। आग में दुकान में रखी लकड़ी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल विभाग की कार्रवाई से आसपास की अन्य दुकानों एवं मकानों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन के सामने स्थित कुरैशी फर्नीचर हाउस की बंद दुकान में अचानक आग के शोले उठने लगे, जिसे देखने वाले लोगों ने तुरंत पुलिस के पीसीआर और दमकल विभाग को फोन पर जानकारी दी। इस बीच लोगों ने दुकान मालिक मोहम्मद सदीक को भी बुला लिया। लोगों ने दुकान का शटर खोलने में उसकी सहायता की। इस बीच सबसे पहले पुलिस लाइन से पुलिस जवान पानी के टैंकर सहित पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। कुछ ही पलों बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। परंतु दुकान में लकड़ी और लकड़ी का सामान होने के कारण सब कुछ जल कर राखहो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक का कहना है कि प्रथम दृष्टि में शार्ट सर्किट से लगी है। क्योंकि जहां से बिजली की आपूर्ति लाइन दुकान में जाती है। आग वहीं से शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed