{"_id":"29-35535","slug":"Punch-35535-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस नौ को
Punch
Updated Sun, 07 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुंछ इकाई की तरफ से इस बार भी नौ जुलाई को धूमधाम से विद्यार्थी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर गीता भवन में सुबह के समय जहां निबंध लेखन और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को विद्यार्थी परिषद की बैठक के पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई। परिषद बैठक की बैठक में इस आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया और तैयारियां तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उर्वशी दत्ता, अभिषेक दत्ता, कर्ण सूदन, रजत शर्मा, अमित गुप्ता और विकास शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी।
विज्ञापन