{"_id":"29-25864","slug":"Punch-25864-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां नेताओं ने लूट मचा रखी है : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां नेताओं ने लूट मचा रखी है : महबूबा
Punch
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती वीरवार को सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं पर जमकर बरसी। महबूबा ने नेकां नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिनके पास 1996 में रहने के लिए मकान तक नहीं था, वे आज भ्रष्टाचार की बदौलत दो सौ कनाल जमीन पर बनी कोठियोें के मालिक हैं। इतना ही नहीं, उस समय उनके पास आटो का किराया देने के पैसे नहीं होते थे, लेकिन आज 50-50 लाख रुपये की कीमती गाड़ियोें में घूमते हैं। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यह सब कहां से आया? यह भ्रष्टाचार की कमाई है।महबूबा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका करीबी शख्स और उनके लिए पैसे इकट्ठे करने वाला मोहम्मद यूसुफ कैसे उनकी कोठी में मौत का शिकार हुआ। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट बोर्ड के प्रेसीडेंट फारूख अब्दुल्ला पर बोर्ड के 50 लाख रुपये गबन का इल्जाम लगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। महबूबा ने कहा, ‘हमारा मुल्क एक लोकतांत्रिक देश है। जो इसकी ताकत है। आए दिन कहीं कुछ तो कहीं कुछ होता रहता है। इसके बावजूद भी हमारा मुल्क फिर खड़ा है तो यह सब लोकतंत्र के कारण। लोकतंत्र ने एक गरीब और एक करोड़पति को एक बराबरी का हक दिया है, तो वह है वोट का हक। इस मौके पर गुरमीत सिंह राजा, इम्तियाज अली बांडे, शमीम डार और यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन