फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चलान

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चलान

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Punch
Punch Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। पिछले काफी समय से वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने की शिकायतें मिलने मिल रही थीं। रविवार को इन्हीं बातों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा। इस दौरान जहां चौदह लोगों के चालान काटे गए, वहीं पांच वाहन जब्त किए गए।सुरनकोट क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के बाद यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान नगर से चलने वाले अथवा बाहर से नगर में आने वाले सभी वाहनों पर विभाग सख्ती से पेश आया, जिसके तहत 14 वाहन चालकों के चलान काटे गए, जबकि पांच वाहनों को जब्त कर थाने भेजा गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का पता चलते ही कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन को नगर के बाहर ही खड़ा कर दिया, जबकि कुछ ने दूसरे रास्तों की तरफ अपने वाहन मोड़ लिए। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर के शंकर नगर चौक और नाखांवाले चौक में यातायात पुलिस ने नाके लगा कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले दोपहिया, चौपहिया, निजी सहित सार्वजनिक वाहनों की जांच का कार्य शुरू किया। अभियान में बिना हेल्मेट, बिना वर्दी पहने वाहन चलाने वालों पर यातायात विभाग सख्ती से पेश आया। इसके अलावा, तेज रफ्तार वाहन चलान वाले, ओवर लोडिंग करने एवं बिना कागजों के वाहन चलाने जैसे नियमों की धज्जियां उड़ा़ने वालों पर शिकंजा कस्ते हुए 14 चालकों के चालान काट कर उनके कागजात जमा कर कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए। वहीं बिना कागज के सड़कों पर चल रहे पांच वाहनों को जब्त कर थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed