{"_id":"5cc9f933bdec220754345b44","slug":"81556740403-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद ऐतिहासिक मुगलरोड बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद ऐतिहासिक मुगलरोड बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों सहित पूरे जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाला वाला वैकल्पिक ऐतिहासिक मुगलरोड पांच माह बाद बहाल होग गया। पहले दिन एक तरफा यातायात व्यवस्था के तहत पुंछ की तरफ से दो सौ से अधिक हल्के वाहन कश्मीर के शोपियां के लिए छोड़े गए। इन्हें डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता और एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल जिले की सीमा पीर की गली तक पहुंचाया।
इस मौके पर विवेक गुप्ता ने बताया कि पांच माह बाद ऐतिहासिक मुगलरोड बहाल होने से काफी खुशी हुई है।
पुंछ जिले से कश्मीर की तरफ यात्रा करने वाले नवीद काजमी, इसरार अहमद, कनीजा बेगम व शहनाज बानो ने बताया कि हमें रोड के खुलने से काफी खुशी मिली है। अब हम लोग अपने रिश्तेदारों से मिल पाएंगे। जम्मू की तरफ से कश्मीर जाने के लिए तीन दिन लगते हैं, जिस कारण समय और अर्थिक नुकसान होता है।
गौरतलब रहे कि भारी बर्फबारी के चलते एक जनवरी, 2019 को मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। 15 अप्रैल से मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया था, जिसे चार दिन पूरा किया गया है। मंगलवार को मुगलरोड प्रोजेक्ट, पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग, यातायात पुलिस और पुलिस अधिकारियों ने मार्ग की स्थिति का जायजा लेकर बुधवार को एक तरफा खोलने का फैसला किया था।