फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   जिला पुलिस ने मेंढर और पुंछ में तीन शराब तस्करों को दबोचा,660बोतल शराब बरामद की एक नशा तस्कर को पी एस के अंतरगत हिरासत में लेक

जिला पुलिस ने मेंढर और पुंछ में तीन शराब तस्करों को दबोचा,660बोतल शराब बरामद की एक नशा तस्कर को पी एस के अंतरगत हिरासत में लेक

विज्ञापन
जिला पुलिस ने मेंढर और पुंछ में तीन शराब तस्करों को दबोचा,660बोतल शराब बरामद की   एक नशा तस्कर को पी एस के अंतरगत हिरासत में लेक
पुंछ। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रहते हुए दो अलग-अगल स्थानों से शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा है। उनके कब्जे से 660 बोतल शराब बरामद की है। वहीं, देर शाम पुंछ में नशा तस्करी से जुड़े कई मामलों के दोषी एक तस्कर को पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत दबोच कर सलाखों के पीछे डाल दिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शेराज अहमद मीर पुत्र मोहम्मद इरशाद निवासी संदोट (बालाकोट),शब्बीर अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी धारघलून (मेंढर) और मोहम्मद जमान मनहास पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मनहास मोहल्ला सुरनकोट के रूप में हुई है। वहीं, पीएसए के अंतर्गत दबोचे गए नशा तस्कर की पहचान मोहम्मद हफीज पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गांव जलास वर्तमान निवासी बैंछ पुंछ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को पुंछ पुलिस ने डीएसपी हेडक्वार्टर एजाज बट्ट और एसएचओ सचिंदर पाल सिंह ने खुफिया सूचना पर जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई में एक नाका लगा रखा था। इस दौरान मोहम्मद जमान मन्हास को रोका तो उसके पास शराब की 70बोतलें/क्वार्टर बरामद हुए। वहीं, मेंढर पुलिस ने एसडीपीओ मेंढर नीरज पंडयार के निर्देश पर मेंढर-मनकोट मार्ग पर नाका लगा रखा था। एएसआई नूर हुसैन ने मनकोट की तरफ से आ रही मारुति कार को रोका और उसमें सवार दो लोगों की तलाशी लेकर उनके पास से 590बोलत/क्वार्टर शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed