{"_id":"5cc8aa69bdec22072f09ed03","slug":"21556654697-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी पर अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी पर अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में नशाखोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो बहुत ही चिंताजनक हैं। मगर पुलिस और प्रशासन उचित कदम नहीं उठा रहा है। इसलिए समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जल्द प्रयास किए जाएं ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाया जा सके। यह गुहार जिलेवासियों ने एसएसपी से लगाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में बढ़ती नशाखोरी की घटनाओं के संदर्भ में एसएसपी रमेश अंगराल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों, धार्मिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पुलिस पर ड्रग्स की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया। एसएसपी ने लोगों से आग्रह किया कि वह युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। इसके अलावा नशे से संबंधित जो भी सूचना मिले उसे तुरंत साझा करें।
एसएसपी ने कहा कि जिनकों बच्चे के ड्रग्स लेेने की जानकारी मिलती है वह पुलिस को जानकारी दें। पुलिस की तरफ से नशा निवारण केंद्र खोला गया है, जहां उनका उपचार और काउंसिलिंग की जाएगी। बैठक में लोगों और पुलिस ने मिलकर ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया। गौरतलब रहे कि जिले में पिछले कुछ समय से हफ्ते में एक या दो युवाओं की संदिगध प्रस्थितियों में मौत के मामले पेश आ रहे हैं। इन बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पहल करते हुए बैठक का आयोजन किया है।