{"_id":"5ccf478bbdec2206fc1259d7","slug":"151557088139-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलस्त नदी से गली सड़ी हालत में शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलस्त नदी से गली सड़ी हालत में शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलस्त नदी से शव बरामद
17 दिन से था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। जिले के दलेरा गांव में पुलस्त नदी से गली सड़ी अवस्था में एक शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ पुंछ शविंदर पाल सिंह शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान मुनीर हुसैन (55) पुत्र शमस दीन निवासी डिंगला के रूप में हुई है, जोकि 17 दिन से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुंछ थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक की बेटियों के हवाले कर दिया। उसकी बेटी बेटी जरीना बी ने बताया कि उसके पिता का भतीजों से जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था और वह 17 दिन पहले कोर्ट में तारीख पर गए थे उसके बाद से घर नहीं लौटे थे। इस बारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है। डाक्टर फातिमा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।