फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   आठ माह से मेहनताना नहीं मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मी

आठ माह से मेहनताना नहीं मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
आठ माह से मेहनताना नहीं मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मी
पुंछ। शुक्रवार को जिले में ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा योजना के अंतर्गत तैनात कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और पिछले आठ माह से मेहनताना न दिए जाने पर जिला विकास आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द उनकी मेहनत का पैसा नहीं जारी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने विभाग और जिला प्रशासन पर मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के आह्वान पर जम्मू कश्मीर के कुछ जिलों में मनरेगा के अंतर्गत सैकड़ों कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इसके तहत पुंछ में भी उन्हें मनरेगा कर्मचारी के रूप में तैनात किया गया था। तब से वे दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक न तो उनको स्थायी किया गया और न पिछले आठ महीनों से वेतन ही दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने इस बात की चेतावनी दी गई की अगर उनका वेतन जारी न किया गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर स्थित जिला विकास आयुक्त कार्यालय के बाहर मनरेगा कर्मचारी मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए थे। यहां उन्होंने संगठन के प्रधान एमए चौधरी की अगुवाई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि विभाग उनसे पूरा काम ले रहा है, लेकिन वेतन देने का नाम नहीं लेता है। पिछले आठ महीने से हम कैसे जीवन यापन कर रहे हैं हमारे घरों में इन आठ महीनों में खुशी और गम के कई अवसर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed