फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   आधे अधूरे सड़क निर्माण कार्य से गुस्साए छेलाढांगरी के ग्रामीणों ने मंडी पुंछ मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

आधे अधूरे सड़क निर्माण कार्य से गुस्साए छेलाढांगरी के ग्रामीणों ने मंडी पुंछ मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आधे अधूरे सड़क निर्माण कार्य से गुस्साए छेलाढांगरी के ग्रामीणों ने मंडी पुंछ मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
पुंछ। सड़क सुविधा से वंचित एवं आधे अधूरे निर्माण से गुस्साए मंडी तहसील के छेला ढांगरी के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने तहसील मुख्यालय में मंडी-पुंछ सड़क जाम कर दिनभर प्रदर्शन किया। वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोरन, सब्जियां आदि दूरदराज क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, देर शाम पीडब्ल्यूडी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दो दिन के बाद सड़क निर्माण पुन: शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि छेला ढांगरी के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। करीब एक दशक पहले गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जोकि आज भी अधूरा है। इस कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे छेला ढांगरी के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और मंडी-पुंछ मार्ग जाम कर पीडब्ल्यूडी, तहसील एवं जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुुरू कर दिया। प्रदर्शन शाम करीब चार बजे समाप्त हुआ, जब पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एएस आंधी, एईई हरविंदर सिंह और तहसीलदार मोहम्मद जावेद मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर शांत करवाया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि छेला ढांगरी की निर्माणाधिन सड़क में एक हिस्से को अपना बताते हुए वन विभाग ने न सिर्फ विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रखी है बल्कि निर्माण कार्य भी बंद करवा दिया है। इससे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के करीब साठ लाख रुपये पेमेंट भी फंसी हुई है। अब डीसी की ओर से दो दिन में मामला निपटाने का आश्वासन मिला है। इसलिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed