फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   मेंढर में यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया,लोगों ने किया स्वागत

मेंढर में यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया,लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
मेंढर में यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया,लोगों ने किया स्वागत
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन मुख्यालय में शनिवार को यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से उठवा लिया। सड़क पर जाम लगने की वजह बनने वाले करीब एक दर्जन वाहनों को उठा कर थाने पर पहुंचाया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का दुकानदारों और आम लोगों ने स्वागत किया और कहा कि ऐसा अभियान जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि अगर वाहनों को उठाने के बाद भी सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना नहीं छोड़ा तो स्टीकर चलान करना शुरू करेंगे। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल कैथ पुंछ जिले के दौरे पर आए थे। उस दौरान मेंढर के लोगों ने उनसे शहर में सड़क किनारे खड़े जाम के कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। शनिवार को यातायात पुलिस के सेक्टर अधिकारी मेंढर सफदर हुसैन शाह की अगुवाई में क्रेन से वाहनों को उठाया गया। इस कार्रवाई के दौरान सात वाहनों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के इस अभियान का स्वागत करते हुए तारिक अहमद खान, विकास कुमार, अनवर हुसैन और सतीश कुमार ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर आए दिन होने वाली गोलाबारी में घायलों को लेकर मेंढर अस्पताल आने वाली एंबुलेंस के लिए सड़क किनारे खड़े वाहन बाधा बनते हैं। लिहाजा ऐसी कार्रवाई स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed