फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Politics in the Valley: Now the Hurriyat also raised the demand for the reinstatement of the sacked employees, saying it is against the rules to do so

घाटी में सियासत: अब हुर्रियत ने भी उठाई बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग, कहा ऐसा करना नियमों के खिलाफ

Tue, 13 Jul 2021 09:23 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 13 Jul 2021 09:23 AM IST
सार

सलाहुद्दीन के बेटों समेत 11 कर्मियों की सेवा समाप्ति की नेकां-पीडीपी पहले ही कर चुकी है निंदा।

विज्ञापन
Politics in the Valley: Now the Hurriyat also raised the demand for the reinstatement of the sacked employees, saying it is against the rules to do so
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 लोगों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त किए जाने के मामले में घाटी में सियासत तेज हो गई है। नेकां और पीडीपी के बाद अब हुर्रियत कांफ्रेंस ने भी बर्खास्तगी को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


नेकां-पीडीपी ने कार्रवाई की निंदा की थी। ज्ञात हो कि इन सभी कर्मचारियों को देश विरोधी गतिविधियों तथा आतंकी संगठनों से गठजोड़ के आरोप में सरकार ने बर्खास्त किया है। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली हुर्रियत कांफ्रेंस ने प्रशासन से कहा कि हाल में बर्खास्त किए गए 11 कर्मचारियों को वापस लिया जाए या उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों को चुनौती देने के लिए उन्हें एक मौका दिया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  आईएसआईएस मॉड्यूल: एनआईए ने दूसरे दिन अनंतनाग में की छापेमारी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं   
विज्ञापन
विज्ञापन


हुर्रियत के प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्रवाई पर हुर्रियत कड़ी आपत्ति दर्ज कराता है और 11 सरकारी अधिकारियों की बर्खास्तगी की निंदा करता है। इस तरह से अब तक 20 से ज्यादा लोगों को सेवा से निकाल दिया गया है।

देश की सुरक्षा की आड़ में यह न्याय और निष्पक्षता के सभी नियमों के विरुद्ध किया गया काम है। इस प्रकार की अविवेकपूर्ण कार्रवाई से नौकरी कर रहे लोगों में भी डर बैठ गया है और वे अपने भविष्य के प्रति चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed