{"_id":"6264bdb329d4e512c24cd08c","slug":"pm-modi-in-jammu-kashmir-explosion-in-the-field-12-km-from-the-site-of-public-meeting-in-samba-agencies-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: सांबा में जनसभा स्थल से दो किमी दूर खेत में विस्फोट, एजेंसियां जांच में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: सांबा में जनसभा स्थल से दो किमी दूर खेत में विस्फोट, एजेंसियां जांच में जुटीं
Sun, 24 Apr 2022 08:44 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जम्मू
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जम्मू
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:44 AM IST
सार
प्रधानमंत्री रविवार को जिले के चिल्ली गांव में जनसभा संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
सांबा जिले में खेत में विस्फोट होने के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से कुछ घंटे पहले आयोजन स्थल से 12 किलोमीटर दूर एक जोरदार धमाका हुआ। गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में गेहूं के खेत में यह धमाका रविवार सुबह 4:30 से पांच बजे के बीच हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के कुछ घरों के शीशे भी टूट गए। जिस जगह धमाका हुआ वहां एक गहरा गड्ढा पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यह धमाका उल्कापिंड का हो सकता है। धमाके के बाद एएसपी रमनीश गुप्ता और बिश्नाह के थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया, टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
जिस जगह यह धमाका हुआ, वहां खेतों के ऊपर से बिजली के हाइटेंशन तार भी गुजर रहे हैं। कुछ दिन पहले केरल में इस तरह का धमाका हुआ था। पुलिस का कहना है कि यह आकाशीय बिजली भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
आईएएस और जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी रहे मौजूद
पल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमे आईएएस और जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल हुए।