फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   patwaris opened front against MLA

विधायक के खिलाफ पटवारियों ने खोला मोर्चा 

Tue, 26 Apr 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Apr 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
patwaris opened front against MLA

पटवार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को पटवारियों ने एसडीएम साउथ के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने आरएस पुरा के विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही मंगलवार को डीसी आफिस में सुबह साढ़े दस बजे प्रदर्शन करने का एलान भी किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरएस पुरा हलके के गांव स्लैड में 23 अप्रैल को विधायक गगन भगत और पटवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें पटवारी और विधायक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


क्लरिक्ल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान यशपाल शर्मा के मुताबिक स्लैड के पटवारी ने उन्हें सूचित किया कि शनिवार को विधायक गगन भगत स्लैड कार्यालय में आए थे, जहां वह अपनी जमीन को लेकर कोई गिरदावरी करवाना चाहते थे, लेकिन कुछ कमियां पाए जाने के कारण जब विधायक को कमियां दूर करने के लिए कहा तो विधायक नाराज हो गया। इसी बीच बहस हो गई। देखते- देखते हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान यशपाल के मुताबिक कई पटवारी सोमवार को एसडीएम साउथ के कार्यालय के बाहर इक्ट्ठा हुए और उन्होंने विधायक गगन भगत के खिलाफ नारेबाजी तथा एसडीएम साउथ को सारे मामले की जानकारी दी है। पटवारियों का कहना है कि वह किसी भी काम को करने के लिए नियमों की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही पटवारियों ने पटवार एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को जिला उपायुक्त जम्मू में भी धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed