फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pakistani troops violate ceasefire along the border in Samba sector

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन  

Tue, 19 Apr 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 19 Apr 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Pakistani troops violate ceasefire along the border in Samba sector
- फोटो : PTI

जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर पाक‌िस्तान की ओर से मंगलावर सुबह घुसपैठ की कोश‌िश की गई। ज‌िसे बीएसएफ ने नाकाम कर द‌िया। पाक‌िस्तान की ओर से घुसपैठ करवाने के ल‌िए सुबह 5:30 बजे के आसपास पाकिस्तानी सैनिकों ने आज तड़के सांबा सेक्टर में एक अग्रिम सीमा चौकी पर गोलीबारी की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे कटरा पहुंचे हुए हैं। बीएसएफ ने पाक‌ की इस नाकाप हरकत का मुंह तोड़ जवाब द‌िया। भारत की ओर से की गई जबरदस्त फायर‌िंग के चलते आतंकी वापस भागने के ल‌िए मजबूर हो गए।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में एक सीमाई इलाके के समीप संदिग्ध गतिविधि देखकर गोली चलाई, जिसके बाद एक व्यक्ति वहां से भाग गया। पूरे इलाके में तलाशी अभ‍ियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर अग्रिम भारतीय चौकी को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलियां बरसाईं थी। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने संयम बरता और जवाबी कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed