फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistani bunker on border

सीमा के निकट पाकिस्तान बना रहा पक्के बंकर

Sat, 20 Jul 2013 12:53 AM IST
आरएस पुरा/ब्यूरो
आरएस पुरा/ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
pakistani bunker on border

सीमा के निकट अपने गांव स्वर्गपुर में पाकिस्तान भूमिगत बंकर बना रहा है। इसके नीचे सुरंग बनाए जाने की भी आशंका है। यह क्षेत्र भारतीय गांव अब्दुल्लिया के समीप है।

विज्ञापन


इस बंकर के निर्माण से सुरक्षा के साथ बाढ़ का भी खतरा बढ़ेगा। साथ ही पाक क्षेत्र में वाहनों की होने वाली आवाजाही भी नजर नहीं आएगी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीमा से लगे पाकिस्तान के गांव स्वर्गपुर में इन दिनों भूमिगत बंकर का निर्माण तेजी से हो रहा है। काफी नीचे गहराई से बनाई जा रही दीवार भारतीय क्षेत्र से दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही पानी की निकासी बंद होने से भारतीय क्षेत्र में बरसात के दिनों में बाढ़ आती है। अब इस दीवार के निर्माण से पानी की निकासी और अधिक रुकेगी। इससे भारतीय क्षेत्र में बाढ़ का खतरा और बढ़ जाएगा।

भारतीय क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल ने चार माह पूर्व सैकड़ों एकड़ भूमि कृषि योग्य बना कर किसानों को सौंपी है। बंकर निर्माण के बाद दिक्कतें और बढ़ेगी। बाढ़ आने पर भारतीय क्षेत्र की खेती को नुकसान पहुंचेगा।


मालूम रहे पाकिस्तान आये दिन सीज फायर का उल्लंघन करके अब्दुल्लिया बीओपी को निशाना बनाता है। अब पक्के भूमिगत बंकर बनाए जा रहे हैं। इसके पीछे पाकिस्तान की क्या मंशा है, यह तो आने वाले दिनों में ही साफ हो सकेगा। फिलहाल इससे सुरक्षा और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed