फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan violates ceasefire again in uri sector

पाकिस्तान ने एलओसी पर किया सीजफायर का उल्लंघन

Tue, 17 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 17 May 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire again in uri sector
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : Getty

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात को जम्मू एवं कश्मीर के उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। एक रक्षा सूत्र ने  बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात 9.30 बजे उरी सेक्टर में भारतीय पोस्टों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह गोलीबारी रुक-रुक कर 45 मिनट तक जारी रही।' पाकिस्तान की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय जवानों ने भी पाक की इन नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाव दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के पीछे सीमापार बैठे आतंकवादियों को इस पार भेजना माना जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा लगातार आतंकी घुसपैठों को नाकाम करने के बाद पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाना चाह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed