{"_id":"b8619a0733f1627c7bcb1f0f4bd17138","slug":"pakistan-violates-ceasefire-again-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज नहीं आ रहा पाक, फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज नहीं आ रहा पाक, फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी की
जम्मू/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
पाक सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे पुंछ जिले के बिगबाड़ के पास लाइन ऑफ कंट्रोल पर मोर्टार से हमले के साथ भारी गोलीबारी की।
भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पढ़ें, सीमा पर पाक ने फिर की गोलीबारी, एक जवान घायल
इससे पहले दिन में सांबा सेक्टर के कानाचक इलाके में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा और पुंछ स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल पर घंटों गोलीबारी की गई।
कानाचक क्षेत्र के अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ का एक जवान जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जवान को तत्काल जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।
पढ़ें, भारत का कड़ा रुख, हमले की जिम्मेदारी ले पाक सरकार
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार भारी गोलीबारी कर सीज फायर का उल्लंघन किया है।
रविवार को पुंछ स्थित नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से दोपहर बाद गोलीबारी शुरू की गई। पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने क्षेत्र में बालाकोट से गोलीबारी शुरू की। बाद में भारतीय जवानों ने भी अपने क्षेत्र से जवाबी कार्रवाई की।