{"_id":"61379a2d8ebc3e887b7a0fdb","slug":"organizations-of-jammu-and-kashmir-government-should-put-the-country-s-opponents-in-jail-said-mehbooba-is-spreading-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के संगठन: देश विरोधियों को जेल में बंद करे सरकार, कहा- महबूबा फैला रही अशांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के संगठन: देश विरोधियों को जेल में बंद करे सरकार, कहा- महबूबा फैला रही अशांति
Tue, 07 Sep 2021 10:28 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:28 PM IST
सार
शिवसेना डोगरा फ्रंट और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर महबूबा मुफ्ती पुतला और पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विस्तार
देश विरोधियों को सरकार जेल में बंद करे। यह मांग मंगलवार को विभिन्न समाजसेवी संगठनों सरकार से उठाई। शिवसेना डोगरा फ्रंट ने रानी पार्क में प्रदर्शन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंककर नारेबाजी की। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती के जीवन का उद्देश्य प्रदेश में अशांति फैलाना है।
विज्ञापन
पहले भी युवाओं को रास्ते से भटकाने की कोशिश की गई है। उधर, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी प्रदर्शनी मैदान के बाहर महबूबा मुफ्ती और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि कश्मीर में सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर पर पाकिस्तान के झंडे का कफन डाला गया। देश विरोधी नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोक्लियर इंप्लांट्स के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, यहां मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर जेके पुलिस गिलानी परिवार पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती लगातार सैयद अली शाह गिलानी की देशद्रोही हरकतों का समर्थन करती रही हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। प्रदर्शन पर सचिन शर्मा, संदीप शर्मा, अजय, शेर सिंह राहुल आदि मौजूद रहे।