फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   One arrested for collecting donations for banned organization Jamaat

कश्मीर: प्रतिबंधित संगठन जमात के लिए चंदा वसूलने वाला गिरफ्तार, बारामुला पुलिस ने बरामद की नकदी 

Mon, 25 Apr 2022 08:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

सुरक्षाबलों के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की तीन रसीद बुक समेत अन्य चीजों बरामद हुई। 

विज्ञापन
One arrested for collecting donations for banned organization Jamaat
rupee

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला शहर में सुरक्षाबलों ने सोमवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के नाम पर चंदा उगाही कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त माइक्रोवेव कॉलोनी कनलीबाग निवासी मोहम्मद अमीन गनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जेके बैंक की दो पासबुक, तीन चेक बुक व जमात की बुकलेट बरामद की

उसके घर से सुरक्षाबलों ने जेके बैंक की दो पासबुक, तीन चेक बुक व जमात की बुकलेट बरामद की हैं। सुरक्षाबलों के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। सुरक्षाबलों ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की तीन रसीद बुक मिली। 

विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने उसके कनलीबाग स्थित आवास पर भी तलाशी ली

इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 15900 रुपये की नकद राशि मिली। उसने पूछताछ में बताया कि यह रकम उसने जमात के लिए चंदे के रूप मे आम लोगों से जुटाई है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसके कनलीबाग स्थित आवास पर भी तलाशी ली। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed