{"_id":"60d585bd8ebc3e2ee339a6b6","slug":"nia-files-chargesheet-against-seven-terrorists-of-tehreek-ul-mujahideen-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की
Fri, 25 Jun 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:59 PM IST
सार
जांच के दौरान, पुंछ में विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठन के ठिकानों से बड़े पैमाने पर हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नारकोटिक्स के साथ झंडा, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : PTI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनआईए ने आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इनमें मोहम्मद मुस्तफा खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद खान, शेर अली और मोहम्मद रफीक नाई शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। एनआईए इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पता चला कि आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के आतंकी, आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने और भारत के खिलाफ आपराधिक साजिश का हिस्सा थे।
विज्ञापन
फरार आरोपी रफीक नाई उर्फ सुल्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आकाओं के संपर्क में था। कुवैत में शेर अली की सहायता से मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद और अन्य लोगों ने पुंछ जिले में हथियारों की तस्करी की। इसमें गोला-बारूद, विस्फोटक, नशीले पदार्थ भी शामिल थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का