{"_id":"78467a34-e942-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"new-way-closed-to-vaishno-devi-becauwse-of-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से वैष्णो देवी का नया मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से वैष्णो देवी का नया मार्ग बंद
कटड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नये मार्ग पर हिमकोटि से करीब आधा किलोमीटर पहले भूस्खलन होने के कारण मार्ग को बंद करना पड़ा। आगामी दो दिनों तक इस मार्ग के बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मार्ग के बंद होने से अर्द्धकुंवारी और भवन के बीच चलने वाली बैटरी कार सेवा भी प्रभावित रही। जबकि मंगलवार की सुबह मूसलाधार बारिश के कारण हेलीकाप्टर सेवा दिनभर ठप रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग पर हिमकोटि से पहले और निर्माणाधीन हैलीपैड के पास अचानक भूस्खलन हो गया।
जानकारी मिलते ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने इस मार्ग से यात्रा को बंद कर दिया और आपातकालीन टीम मार्ग दुरुस्त करने में जुट गई। इसके बाद भक्तों की आवाजाही प्राचीन मार्ग से जारी रही है। मंगलवार की सुबह तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग पर कुछ देर लिए यात्रा थमी सी रही।
विज्ञापन
देर शाम तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन के लिए पंजीकरण कराया था। हेलीकाप्टर से यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक करवाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।