फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mosquitoes attack on indo pak border

सीमा पार से अब एक नए 'दुश्मन' का हमला!

Sat, 21 Sep 2013 12:05 AM IST
अमित वर्मा
अमित वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
mosquitoes attack on indo pak border

जम्मू कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ के बाद अब मच्छरों के हमलों का खतरा बढ़ गया है। संभाग के सीमावर्ती क्षेत्र पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ में लीश मेनियासिस (त्वचा रोग) के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें सैंड फ्लाई नामक मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद यदि किसी को काटता है तो दूसरे व्यक्ति भी संक्रमित हो जाते हैं। यानी एक मच्छर द्वारा लीश मेनियासिस का संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन


एशियन देशों में इन मामलों से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और साऊदी अरब ज्यादा प्रभावित हैं। देश में हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अजमेर में लीश मेनियासिस के मामले प्रकाश में आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रियासत में पिछले कुछ समय से ही ऐसे मामले पकड़ में आ रहे हैं। इन मामलों के सीमा पार से पहुंचने की आशंका है।

संभाग का किश्तवाड़ क्षेत्र हिमाचल बेल्ट से सटा है। इसी तरह पुंछ एलओसी पर बसा है। डोडा क्षेत्र भी सीमा से जुड़ा हुआ है। जीएमसी के त्वचा विभाग में नवंबर 2012 से अगस्त 2013 में हुए एक शोध में 118 मामलों में 46 में लीश मेनियासिस के संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है।

एसएमजीएस अस्पताल पहुंचे पीड़ितों पर ही यह शोध हुआ है। अभी तक शहरों से ऐसा कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। त्वचा विभाग के एचओडी डॉ. देवराज डोगरा के अनुसार रियासत में पहले लीश मेनियासिस के मामले रिपोर्ट नहीं होते थे। लेकिन पिछले कुछ समय में यह मामले बढ़ रहे हैं।

कैसे होता संक्रमण और इलाज

लीश मेनियासिस त्वचा रोग के लिए जिम्मेदार मच्छर के किसी इंसान को काटने पर छोटा फोड़ा बन जाता है। जिसमें दो-तीन हफ्तों के भीतर फोड़ा जख्म की शक्ल में फैलता चला जाता है।

इस जख्म में सामान्य कोई भी एंटीबाडिज काम नहीं करती है, जिससे सामान्य डाक्टर की पकड़ में भी यह रोग नहीं आता है। पीड़ित को अस्पताल में बीस दिन भर्ती रखकर इलाज दिया जाता है।

इसमें सोडियम एंटी मेनिमम ग्लूकांट इंजेक्शन को प्रति एक किलोग्राम पर 10 मिलीग्राम के हिसाब से देना पड़ता है। पीड़ित की नियमित खून की जांच होती है। इसके लिए इंजेक्शन लोकल परचेज में जयपुर से मंगवाया जा रहा है।


संभाग में चलाया अभियान
मलेरिया, डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए विभाग सतर्क है। मैदानी इलाकों के अलावा सीमांत क्षेत्रों में भी युद्ध स्तर पर दवाई का छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाया गया है।
डॉ. बलजीत सिंह,
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed