{"_id":"be20f728-e5ff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"more-than-one-lac-pilgrims-reached-amarnatha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू/उमेश पंगोत्रा
Updated Sat, 06 Jul 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा शुक्रवार को एक लाख के पार हो गया। यात्रा शुरू होने के बाद आठ दिन के भीतर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन दिए।
विज्ञापन
पवित्र गुफा में शुक्रवार को 15,090 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इससे अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल तादाद 1,13,027 हो गई है।
श्राइन बोर्ड के सीईओ नवीन चौधरी ने बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा एक लाख पार करने की पुष्टि की है।
बालटाल में गुरूवार को हिंसा के बाद स्थिति सामान्य रही। हालांकि स्थानीय टेंट वालों और दुकानदारों ने सीआरपीएफ द्वारा सूमो चालक की पिटाई के विरोध में हड़ताल की, लेकिन इसका यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान रतलाम मध्यप्रदेश के श्रद्धालु अश्विनी पाटिल की नागाकोटी और शेषनाग के बीच ट्रैक पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे अब तक यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन
यात्रा अधिकारी के मुताबिक सुबह नुनवन और बालटाल आधार शिविरों से 5,913 श्रद्धालुओं ने दोनों ट्रैक से यात्रा शुरू की। इनमें बालटाल ट्रैक से 3,538 और नुनवन - चंदनबाडी ट्रैक से 2,375 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए।
इसके अलावा जम्मू से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुए नौंवे जत्थे में 1,957 श्रद्धालु शामिल थे।
दोनों ट्रैक पर यात्रा की मूवमेंट बगैर किसी रुकावट के जारी रही। इस दौरान एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलिकॉप्टर सेवा का भी लाभ उठाया।