फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba Mufti: PDP's membership campaign will run from 28, interested people will be included in the party

महबूबा मुफ्ती: 28 से चलेगा पीडीपी का सदस्यता अभियान, इच्छुक लोगों को किया जाएगा पार्टी में शामिल

Sun, 11 Jul 2021 08:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 11 Jul 2021 08:34 PM IST
सार

पार्टी नेताओं को चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti: PDP's membership campaign will run from 28, interested people will be included in the party
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू संभाग में 28 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए संभागीय इकाई के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जम्मू में अपने दौरे के तीसरे दिन पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में पार्टी के स्थापना दिवस 28 जुलाई से सदस्यता अभियान को शुरू किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो प्रमुख लोग विधानसभा चुनाव लड़ने के इचछुक हैं उन्हें पीडीपी में शामिल किया जाए। महबूबा ने पार्टी नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने के भी निर्देश दिए। ब्लॉक व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात भी कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगा माई श्रीनगर ऐप, जानिए क्या होंगे फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर फैसला लिया गया कि किसानों, ट्रांसपोर्टरों को हुए भारी नुकसान, शराब नीति में खामी, बिजली व पानी की किल्लत के अलावा जन हित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पीडीपी जन संपर्क अभियान भी शुरू करेगी। बैठक में प्रदेश उपाघ्यक्ष चौधरी हमीद, महासचिव अमरीक सिंह रीन, सचिव राजिंद्र मन्हास, मास्टर तसदुक हुसेन, सरदार सुखविंद्र सिंह, महिला इकाई की अध्यक्ष सुरजीत कौर, युवा इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह सोनू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed