{"_id":"6149bb358ebc3e70cf37e752","slug":"mehbooba-mufti-bjp-government-is-working-to-break-jammu-and-kashmir-unemployment-will-not-go-away-by-changing-the-names-of-roads-and-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती: जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा सरकार, सड़कों और गलियों के नाम बदलने से नहीं दूर होगी बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती: जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा सरकार, सड़कों और गलियों के नाम बदलने से नहीं दूर होगी बेरोजगारी
Tue, 21 Sep 2021 04:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 21 Sep 2021 04:30 PM IST
सार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है। इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों और गलियों के नाम बदलने से प्रदेश से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को भी तोड़ने का काम कर रही है। इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।
विज्ञापन
तालिबान, अफगानिस्तान, ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार
महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर संकट में है। लेकिन भाजपा कहती है कि हिंदू खतरे में हैं। जैसे-जैसे विभिन्न राज्यों में चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा तालिबान और अफगानिस्तान के नाम को भुनाना शुरू कर देगी। अगर यह हथकंडा काम नहीं करेगा, तो भाजपा पाकिस्तान और ड्रोन को सियासी हथियार बनाएगी। लेकिन चीन के बारे में बात नहीं करेगी, जिसने लद्दाख में घुसपैठ की है। उन्हें उस देश के बारे में बात करने से वोट नहीं मिलता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, घायल पायलटों को ग्रामीणों ने किस तरह कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ को बताया नाकाम मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री रोजगार, सड़क और स्कूल प्रदान करने में विफल रहे हैं। जबकि पवित्र गंगा नदी को डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। उनके पास लोगों को बेचने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वो भी वोट हासिल करने के लिए पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल करेंगे। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं लोगों पर अत्याचार करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
तिजोरी भरने के लिए बढ़ाई जा रही हैं कीमतें
किसानों का आंदोलन, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और देश के सामने आने वाले अन्य मुद्दों पर फोकस होना चाहिए था। लेकिन इन अहम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। भाजपा सरकार अपनी तिजोरी भरने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है। अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान द्वारा अपनाए गई दमनकारी नीति पर बहस चल रही है लेकिन कोई भी भारत की महिलाओं के बारे में बात नहीं कर रहा है।