{"_id":"625d9a8f0036a22c9d50dd02","slug":"lashkar-terrorist-arrested-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर आतंकी गिरफ्तार, चार दिन पहले ही संगठन में हुआ था शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर आतंकी गिरफ्तार, चार दिन पहले ही संगठन में हुआ था शामिल
Tue, 19 Apr 2022 02:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:44 AM IST
सार
बांदीपोरा पुलिस को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने लावेपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दाैरान आतंकी पकड़ा गया।
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को सेब के बगीचे से गिरफ्तार किया है। वह चार दिन पहले ही आतंकी तंजीम का हिस्सा बना था। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उसकी शिनाख्त लावेपोरा निवासी आमिर तारिक खान उर्फ वलीद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को बांदीपोरा पुलिस को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इसके आधार पर बांदीपोरा पुलिस ने सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ तीन बटालियन के जवानों के साथ मिलकर बांदीपोरा के लावेपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान सेब के बगीचे से एक सक्रिय आतंकी को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि आमिर के लश्कर के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ ) में शामिल होने का फोटो 13 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन