फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Ladakh: Tourist couple runs Fortuner in restricted area, police fined 50 thousand

Ladakh: प्रतिबंधित इलाके में पर्यटक दंपति ने दौड़ाई फॉर्च्यूनर, पुलिस ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Mon, 13 Jun 2022 04:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 04:24 PM IST
सार

राजस्थान के रहने वाला दंपति फॉर्च्यूनर से नुब्रा घाटी के प्रतिबंधित इलाके हुंदर में चले गए थे। यहां उनका वाहन रेत में फंस गया था। इसके बाद पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन
Ladakh: Tourist couple runs Fortuner in restricted area, police fined 50 thousand
लद्दाख का खूबसूरत नजारा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

लद्दाख पुलिस ने प्रतिबंधित इलाके में वाहन चलाने पर पति-पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान के रहने वाले इस दंपति से पुलिस ने पचास हजार का जुर्माना वसूला है। दरअसल यह दंपति लद्दाख घूमने के लिए फॉर्च्यूनर से आया था।

विज्ञापन

नुब्रा घाटी के प्रतिबंधित इलाके हुंदर में चले गए

दोनों फॉर्च्यूनर से नुब्रा घाटी के प्रतिबंधित इलाके हुंदर में चले गए थे। यहां उनका वाहन रेत में फंस गया था। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची लेह पुलिस ने दंपति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला और भविष्य से इस बात का ध्यान रखने की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पेज पर दी

पुलिस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर भी दी है। इसमें लिखा है कि एक पर्यटक को नुब्रा घाटी के हुंदर में रेत के टालों पर कार चलाते हुए पाया गया। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित जगहों पर जाने की बचने की अपील

पुलिस पर्यटकों से प्रतिबंधित जगहों पर जाने की बचने की अपील करती है। कहा कि पर्यटक रेत के टीलों पर वाहन न चलाएं। इससे पर्यावरण का नुकसान पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed