{"_id":"688dfa34bf1e910fef0d17cd","slug":"ladakh-news-hvt-foundation-gave-a-ray-of-hope-to-67-schools-in-ladakh-children-got-protection-from-cold-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh News: एचवीटी फाउंडेशन ने लद्दाख के 67 स्कूलों में दी नई उम्मीद की किरण, बच्चों को मिला ठंड से सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh News: एचवीटी फाउंडेशन ने लद्दाख के 67 स्कूलों में दी नई उम्मीद की किरण, बच्चों को मिला ठंड से सुरक्षा
Sat, 02 Aug 2025 05:15 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क लद्दाख
अमर उजाला, नेटवर्क लद्दाख
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:15 PM IST
सार
एचवीटी फाउंडेशन ने लद्दाख के 67 से अधिक सरकारी स्कूलों में शिक्षा, करियर काउंसलिंग और मदद के कार्यक्रम चलाकर स्थानीय समुदाय के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
एचवीटी फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लद्दाख में एचवीटी फाउंडेशन ने अपने काम से लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। भारत के 12 समर्पित स्वयंसेवकों की टीम ने लद्दाख के दूर-दराज इलाकों में जाकर 67 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की मदद की। उन्होंने करियर काउंसलिंग, कहानी सुनाने के सत्र आयोजित किए और धीमे सीखने वाले बच्चों का खास ख्याल रखा।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने 50 लाख के जैकेट और हीटर भी बांटे ताकि सर्दियों में लोगों को राहत मिले। इसके अलावा, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया और पगारिया फाउंडेशन की मदद से एक खिलौना पुस्तकालय भी खोला गया। लद्दाख बौद्ध संघ के उपाध्यक्ष कुंजेस डोल्मा ने इस मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पूरी सेवा यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर थी, जिसने इस काम को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Leh News: अब नहीं चलना पड़ेगा 12 किलोमीटर पैदल, 70 साल का इंतजार खत्म, ग्रामीणों में खुशी की लहर
विज्ञापन