फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Ladakh: Ladakh remained on top by winning seven medals including four gold; First phase of Khelo India Winter

Ladakh: चार स्वर्ण समेत सात पदक जीतकर लद्दाख रहा शीर्ष पर; खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का पहला चरण संपन्न

Tue, 28 Jan 2025 06:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 28 Jan 2025 06:19 PM IST
सार

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के पहले चरण में लद्दाख ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Ladakh: Ladakh remained on top by winning seven medals including four gold; First phase of Khelo India Winter
खेलों इंडिया विन्टर गेम्स 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में सात मेडल हासिल कर लद्दाख पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। लद्दाख ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है। तमिलनाडु ने पांच पदक हासिल किए। महाराष्ट्र ने अधिकतम पदक (10) प्राप्त किए, लेकिन केवल दो स्वर्ण पदक जीतने के कारण उसे तीसरा स्थान मिला। महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, जिसमें 20 स्केटिंग पदक शामिल थे। इनमें छह स्वर्ण शामिल थे।

विज्ञापन


तेलंगाना (2 स्वर्ण) ने चौथा स्थान प्राप्त किया और कर्नाटक (1 स्वर्ण) ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में पांचवां स्थान प्राप्त किया। जोश और रोमांच से दर्शकों का दिल जीत खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला अध्याय एनडीएस स्टेडियम में सोमवार को समाप्त हुआ। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का दूसरा और अंतिम चरण 22 से 25 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

सेना ने आईटीबीपी को 2-1 से हराकर बरकरार रखा खिताब 
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में पुरुषों के आइस हॉकी फाइनल को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। सेना ने आईटीबीपी को 2-1 से हराकर खेलो इंडिया विंटर गेम्स का खिताब बरकरार रखा। 

लद्दाख ने सोमवार को चार में से दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनके मिश्रित रिले टीम (जिसमें स्टैंजिन जम्पल, स्कर्मा त्सुल्टिम, मोहम्मद साकफ रजा और पद्मा अंगमो शामिल थे) ने (3:02.19 सेकंड) का समय लिया और स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महाराष्ट्र (3:03.78 सेकंड) और तेलंगाना (3:04.85 सेकंड) ने रजत और कांस्य पदक जीते। 

वहीं, लद्दाख की लड़कियों ने आईटीबीपी को 4-0 से हराकर एनडीएस स्टेडियम परिसर में महिलाओं की राउंड-रॉबिन लीग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। दिलचस्प बात यह है कि लद्दाख ने आईटीबीपी से अंतिम मैच 4-0 के स्कोर से हारा था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। 

दूसरी ओर तमिलनाडु ने अंतिम स्केटिंग इवेंट, 500 मीटर महिला लंबी ट्रैक (गुपुक्स) में तमिलनाडु के यशश्री ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उसने 00:58.00 सेकंड का समय लिया। महाराष्ट्र के रिया विलास गायकवाड़ ने (1:04.31 सेकंड) और कर्नाटक की श्रीजा एस राव (1:04.93 सेकंड) ने रजत और कांस्य पदक जीता। 

सेना ने अपने आइस हॉकी खिताब का बचाव किया, लेकिन केवल कुछ नजदीकी क्षणों के बाद। लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर के युवाओं और प्रशंसकों ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे गीत गाकर उत्साह बढ़ाया। सेना की टीम पहले मिनट से ही चार्ज हुई दिखी। फाइनल में पहले दो पीरियड में कोई गोल नहीं हुआ और अंतिम 15 मिनट के खेल में सभी तीन गोल हुए। 

विज्ञापन

आइस हॉकी 

  • पुरुषों का फाइनल एनडीएस में सेना ने आईटीबीपी को 2-1 से हराया। हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को कांस्य मिला। 
  • महिलाओं की फाइनल राउंड-रॉबिन लीग एनडीएस में लद्दाख ने आईटीबीपी को 4-0 से हराकर स्वर्ण जीता; हिमाचल प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। 


आइस स्केटिंग के सभी फाइनल 

  • मिश्रित रिले (एनडीएस में): यूटी- लद्दाख (स्टैंजिन जम्पल, स्कर्मा त्सुल्टिम, मोहम्मद साकफ रजा, पद्मा अंगमो) 3:02.19 सेकंड 
  • महाराष्ट्र (ईशान दरवेकर, व्योम सावंत, स्वरूपा देशमुख, अन्वयी देशपांडे) 3:03.78 सेकंड 
  • तेलंगाना (प्रणव मडव, विष्णु, नयना श्री, गीतिका) 3:04.85 सेकंड। 
  • 500 मीटर महिला लंबी ट्रैक (गुपुक्स में) 
  • यशश्री (तमिलनाडु) 00:58.00 सेकंड; 
  • रिया विलास गायकवाड़ (महाराष्ट्र) 1:04.31 सेकंड 
  • श्रीजा एस राव (कर्नाटक) 1:04.93 सेकंड।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed