{"_id":"6832229bc7cad3126b06776b","slug":"youths-were-made-aware-of-the-ill-effects-of-drug-abuse-kathua-news-c-201-1-knt1008-120407-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया
Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय कांथल में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। राजकीय उच्च विद्यालय कांथल में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम बनी संदीप कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और समाज से इस बुराई से मुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नशा मुक्ति पर प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना था।