फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth's body found under suspicious circumstances, suspicion of murder

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
Youth's body found under suspicious circumstances, suspicion of murder
शहर के निकटवर्ती खोख्याल गांव में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक को अचेत हाल में लोग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 1 8 वर्षीय रूप कुमार पुत्र इंद्र कुमार निवासी गोविंदसर के रूप में की। इसकी सूचना परिवारवालों को मिली तो लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिवार के जिया लाल ने बताया कि घर में शादी समारोह था। वीरवार को दोपहर 12 बजे रूप कुमार को उन्होंने समारोह में देखा। इसके बाद वह सामान लेने चले गए। लौटे तो रूप कुमार शादी समारोह में नहीं दिखा। शाम को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि रूप कुमार के चेहरे पर तेजधार हथियार से कटे होने के निशान थे, जिससे उन्हें उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा है। अब सवाल यह है कि दोपहर में जब रूपकुमार अपने गांव में था तो शाम को वह किन स्थितियों में खोख्याल गांव पहुंच गया। यह परिवारवाले भी नहीं बता सके। उधर स्थानीय पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed