फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth protest against pollution from industrial units

Kathua News: औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth protest against pollution from industrial units
औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के ​खिलाफ प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर से इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण के खिलाफ स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से नियमों को उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिलावर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे लगी सीमेंट फैक्टरियों से निकलने वाले कचरा और टायर फैक्टरी ने निकलने वाले दूषित पानी से स्थानीय लोगों का बाहर निकलना बेहाल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इकाइयों से निकलने वाला प्रदूषित पानी सड़कों पर आने से न केवल स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं, बल्कि इसके पीने से मवेशी भी बीमार हो रहे हैं। लिहाजा इनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शाम के समय चलने वाली सीमेंट इकाइयों से निकलने वाले कचरा उनके घरों तक पहुंचा रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण से शाम के समय रेलवे मार्ग से निकलना जोखिम भरा काम हो गए है। अगर गलती से कचरा आंख में जाने से लोगों की दृष्टि खराब हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर इनको बंद कर देना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस संबंध में जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले दो सप्ताह के भीतर अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में परवीन कुमार, अंशु कुमार, सन्नी, सुनील सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed