फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   youth

एसआई पद की तैयारी में जुटे युवा, उत्साह के साथ लगाई दौड़

विज्ञापन
youth
एसआई पद के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला वीरवार से शुरू हो गया। हाई सेकेंडरी स्कूल के मैदान में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एसडीपीओ शाजिया मीर ने किया। इस मौके पर थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान, बीडीओ बसोहली रंजीत कौर, बीडीसी चेयरमैन सुषमा जमवाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले दिन प्रशिक्षण के लिए बड़ी संख्या में युवक व युवतियां पहुंचे। इस दौरान शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा टिप्स दिए गए। दौड़ में भाग लेने वाले कुछ युवक व युवतियों के थकने पर थाना प्रभारी ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह ट्रेनिंग निरंतर चलेगा, जिसमें धीरे-धीरे सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी। शारीरिक क्षमता के साथ साथ परीक्षा को पास करने के लिए भी सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

लड़कों के लिए 1600 मीटर की दौड़ रहेगी, जबकि लड़कियों के लिए 1000 मीटर की दौड़ रहेगी, जिसे करीब साढे़ छह मिनट में पूरा करना होगा। इसके अलावा अप डाउन कुल मिलाकर 20 पुशअप करने होंगे। लिखित परीक्षा व अन्य किसी भी तरह की मदद के लिए युवक व युवतियां पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के लिए शिक्षकों की भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पास करने के लिए दी जाएगी कोचिंग
एसडीपीओ शाजिया मीर ने बताया कि प्रशिक्षण में युवाओं व युवतियों को आगामी पुलिस भर्ती के दौरान एसआई के पदों की तैयारी करवाई जाएगी। क्षेत्र के युवाओं की मेहनत और लगन से वे काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह काफी मेहनती हैं। लेकिन सही मार्गदर्शन के अभाव में पीछे रह जाते हैं। यह शिविर उनके सुनहरे भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शारीरिक प्रशिक्षण के बाद उन्हें परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों व अन्य चीजों की जानकारी के लिए कोचिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed