फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth Arrested with Narcotics Substance

Kathua News: 3.52 ग्राम चिट्टा बरामद, नाके पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
Youth Arrested with Narcotics Substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। नशे के खिलाफ जारी मुहिम में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। हीरानगर पुलिस टीम ने दयालाचक क्षेत्र में नाके के दौरान एक युवक से 3.52 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अरुण कौल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी में उसके पास से 3.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान साहिल कुमार निवासी वार्ड नंबर सात हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर 163/2024 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से नशे के खिलाफ जारी अभियान में सहयोग देने की अपील की। कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed