फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Yoga practice was done for the students

Kathua News: विद्यार्थियों को करवाया योगाभ्यास

Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga practice was done for the students
पतंजलि योग समिति ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दरुंग में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से शनिवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दरुंग में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ाई करने वाले 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को सबसे पहले ओम मंत्र का उच्चारण करवाया गया, जिसके बाद सूर्य नमस्कार के साथ-साथ मंत्रोच्चार का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों को कई ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया गया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। विद्यार्थियों को ऊंचाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, चक्रासन , त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी, अनुलोम विलोम प्राणायाम करना सिखाए गए। प्रभारी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई और हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह दी। योग शिविर में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दरुंग के प्रधान आचार्य रमेश चंद्र बडियाल स्कूल में पढ़ाई करने वाले 300 विद्यार्थियों और स्कूल में तैनात प्रवक्ताओं, शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। प्रभारी ने बताया कि पतंजलि योग समिति का उद्देश्य लोगों को निरोग रखना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिला कठुआ के अलग-अलग शिक्षा जोन के सरकारी और निजी स्कूलों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed