{"_id":"611abd788ebc3e42e7524ee1","slug":"worship-kathua-news-jmu24167786","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण मास में भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोल स्थित प्राकृतिक गुफा मंदिर में विराजमान शिवलिंग का दर्शन करने के लिए कतार में खड़े श्रृद्ध?
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। जखोल स्थित प्राचीन महानाल शिव गुफा में वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को होने वाले इस भंडारे में आसपास की पंचायतों से आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
वार्षिक रूप से होने वाले इस आयोजन के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कतार में लग कर गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान भोले नाथ से अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर में दिन भर लगने वाले बाबा के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। यहां दर्शन करने के उपरांत लोगों ने परिवार के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
भंडारे के आयोजन से जुड़े मंदिर कमेटी के सदस्य व हमीरपुर के पूर्व सरपंच भारत भूषण ने बताया कि लगभग तीन दशक से मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें आसपास के अलावा जिले के कई अन्य स्थानों से काफी श्रद्धालु शामिल होकर भोले बाबा का आशीष प्राप्त करते हैं। मंदिर कमेटी ने हर साल की परंपरा के अनुसार पहले हवन किया, और भोले भंडारी के नाम का भंडारा खोला गया। इसमें आसपास के लोगों ने भी काफी सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।